अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

रेल मंत्रालय द्वारा यात्री सुविधाओं को और बेहतर करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 06 अगस्त 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जायेगी। जिसमें आगरा मंडल के 03 रेलवे स्टेशन गोवर्धन, कोसीकलां, अछनेरा के पुनर्विकास की आधारशिला रखी जायेगी। जिसके तहत आज दिनांक 04.08.2023 को मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन हाल तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन श्री वीरेंद्र वर्मा द्वारा मथुरा स्टेशन पर वीआईपी लॉज में प्रेस मीडिया को सम्बोधित किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा द्वारा बताया गया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आगरा मंडल के 03 रेलवे स्टेशन गोवर्धन, कोसीकलां, अछनेरा 74.79 करोड़ रूपये से पुनर्विकास किया जायेगा। उत्तर प्रदेश में स्टेशनों की कुल संख्या 156 है जो ABSS- के तहत योजनाबद्ध हैं। उत्तर मध्य रेलवे के कुल 13 स्टेशनों व उत्तर प्रदेश के कुल 55 स्टेशनों पर 6 अगस्त को समारोह आयोजित किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे पर स्टेशन पुनर्विकास की कुल लागत 3256.89 करोड़ रूपये है। आगरा मंडल के तीनों स्टेशनों का फेज वन का कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
मथुरा में अमृत भारत स्टेशन पर प्रेस मीटिंग के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक परिचालन वीरेंद्र वर्मा, उप मुख्य इंजीनियर गति शक्ति होतम सिंह, स्टेशन निदेशक एस.के. श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रथम वीरेंद्र सिंह, सहायक सुरक्षा आयुक्त डी.के. चौहान, स्टेशन प्रबंधक पी.एल. मीना उपस्थित रहे।
