दमुआ में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी दिव्य कथा दिव्य दरबार का प्रचार प्रसार काग्रेसी द्वारा किया गया | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी दिव्य कथा दिव्य दरबार का प्रचार प्रसार काग्रेसी द्वारा किया गया | New India Times

04 अगस्त से प्रारंभ सिमरिया हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं सांसद नकुलनाथ जी की सानिध्य में आयोजित द्वीव कथा द्वीव दरबार बागेश्वर धाम पंडित राम शास्त्री द्वारा 4 अगस्त से 7 अगस्त तक भव्य स्तर पर होने जा रहा है जिसका प्रचार प्रसार पूरे जिले में किया जा रहा है, जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, भोजन व्यवस्था, छिंदवाड़ा बस स्टैंड से सिमरिया हनुमान मंदिर तक फ्री बस सेवा सहित सभी तैयारियां चल रहीं हैं। इस आयोजन में सभी दिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुल नाथ सपरिवार उपस्थित रहेंगे।

इसी कड़ी में दमुआ कांग्रेस परिवार द्वारा सिद्धनाथ धाम इंदिरा चौक से प्रारंभ कर बैरियर व पूरे बाजार में दिव्य कथा का प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु सिमरिया हनुमान मंदिर पहुंचकर द्विव कथा द्विव दरबार का पुन्य लाभ ले सके, इस प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम में प्रमुख रुप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद निरापुरे, राजेन्द्र उईके, बिट्टू सूर्यवंशी, कैलाश गुलबाके, राजू सोलंकी, सहित भारी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे! विनोद निरापुरे जी ने बताया कि 4 अगस्त से 7 अगस्त तक दिव्य कथा, द्विव दरबार का आयोजन का प्रचार प्रसार पूरे ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा सभी श्रद्धालुओं को उनके घर पहुंच कर आमंत्रण दिया जावेगा।

बाइट विनोद निरापुरे

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article