पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ,धार (म.प्र.), NIT:

धार जिले के नागदा (धार) में चल रही पंडित दीपकृष्ण जी वैद्य शास्त्री के मुखारविन्द से श्री शिवमहापुराण का आयोजन किया जा रहा है। श्री वैद्य शास्त्री जी ने शिवमहापुराण में कहा कि ओम से बड़ा कोई मंत्र नहीं हैं। शिवलिंग की पूजन करने से जो फल मिलता है। उससे दस गुणा ज्यादा फल पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन करने से प्राप्त होता है। रूद्राक्ष जितना छोटा हो उसकी महिमा उतनी ही ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती हैं।
यह बात रिद्धि- सिद्धि गणेश मंदिर, गजानंद धाम – धार फाटा माकनी नागदा में चल रही संगीतमय शिवमहापुराण के चतुर्थ दिवस पर कथावाचक पं. दीपकृष्ण वैद्य शास्त्री तिरला वाले ने कहीं इसी तरह पंचम दिवस पर शिव विवाह का भव्य आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में भक्तजनों ने शिवजी के विवाह को बहुत हर्षोल्लास के साथ व धूमधाम से मनाया गया।
