रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर श्रावण के पवित्र मास में महिला मण्डल द्वारा धूमधाम से कावड़ यात्रा निकाली गई। झाबुआ मेघनगर के बीच अनास नदी के तट पर विराजमान परदेश्वर महादेव मंदिर के तट से जल भरकर मेघनगर की महिला शक्ति द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई इस दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।
कावड़ का समापन नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पुलिस थाना मेघनगर पर किया गया।
