पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : हरीश चौधरी | New India Times

विवेक जैन, बागपत (उत्तर प्रदेश), NIT:

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : हरीश चौधरी | New India Times

प्रमुख समाज सेवी एवं पर्यावरण प्रेमी हरीश चौधरी ने कहा कि यह समय वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त है। इसलिए पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी को मिलकर अधिक से अधिक भू-भाग पर पेड़-पौधे लगाने चाहिए। हरीश चौधरी ने कहा कि धरती माता की हरियाली को बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है। हम सभी का परम दायित्व है कि हम अपनी धरती माता की हरियाली को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा की पेड़- पौधे कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है और इसके बिना मानव के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सजग रहना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.