मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को भेजी चूड़ियां | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को भेजी चूड़ियां | New India Times

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मानवता को कलंकित करने वाले इस घटना को लेकर पीएम मोदी की आश्चर्यजनक चुप्पी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस शर्मनाक घटना के बाद देशभर के लोग मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को लानतें भेज रहे हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग ने उन्हें तोहफे भेजे हैं। दरअसल, मध्य प्रदेश एनएसयूआई मेडिकल विंग से जुड़ी छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी हैं। छात्राओं ने इसे खूबसूरत तोहफा बताते हुए कहा कि इस अकर्मण्य मुख्यमंत्री को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए। महिलाओं की आबरू बचा पाने में असमर्थ सीएम के लिए यही सबसे बहुमूल्य भेंट होगी, खुद चूड़ियां पहनकर बैठ जाएं। एनएसयूआई मेडिकल विंग ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीएम हाउस के एड्रेस पर यह तोहफा भेजा है।

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को भेजी चूड़ियां | New India Times

एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार ने कहा कि छात्राओं ने मणिपुर सीएम को चूड़ियां भेजी हैं ऐसे अकर्मण्य सीएम के लिए इससे उपयुक्त भेंट कुछ नहीं हो सकता। सीएम चूड़ी पहनकर शायद समझ पाएं कि उनके राज्य में महिलाओं को कितना दुख और कष्ट झेलना पड़ रहा है ।मानव सभ्यता के इतिहास में महिलाओं के साथ इससे बर्बर व्यवहार नही हुआ होगा जो मणिपुर में हो रहा है।

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर भोपाल में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर सीएम बिरेन सिंह को भेजी चूड़ियां | New India Times

परमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के संदर्भ में प्रधानमंत्री की बेशर्म चुप्पी हम सभी को शर्मिंदा और परेशान करती है हमें पीएम से कोई उम्मीद भी नहीं है पूरी दुनिया में आज भारत की सिर शर्म से झुका है और इसके लिए साफ तौर पर महिला विरोधी भाजपा की मानसिकता जिम्मेदार है। मणिपुर सीएम बड़ी बेशर्मी से कह रहे हैं की ऐसे सैंकड़ों केस सामने आए हैं मैं कहना चाहता हूं कि संभल नहीं रहा तो उतर क्यों नहीं जाते, कुर्सी है कोई जनाजा तो नहीं।

इस मौके पर छात्रा अनामिका ठाकुर छात्रा जया पाटीदार एनएसयूआई नेता राजवीर सिंह लक्की चौबे ईश्वर चौहान डॉ रूपेश विश्वकर्मा डॉ सनी तिवारी जितेंद्र विश्वकर्मा, विक्रम अमलाबे, लखना ठाकुर, जीशान खान, यामिर अंसारी, कुंदन, शैलेंद्र भलावी, कैलाश कावरेती, वी दिनेश डांगी, संदीप लोधी, अयांश गुप्ता, शरद यादव, आकाश यादव, सूरज यादव, प्रद्युमन मौर्य, धीरज कुम्भार, ईश्वर तोमर, पवन पंवर, गोविंद, भूपेंद्र, अंकित, उमराव, नितेश, बीरम और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.