मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना को लेकर भोपाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग | New India Times

मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रकाश चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरा विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन धरना प्रदर्शन कर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता प्रकाश चौकसे ने कहा कि लंबे समय से मणिपुर जल रहा है, मणिपुर में भयावह माहौल की स्थिति बनी हुई हैं लेकिन मणिपुर के मुख्यमंत्री और केन्द्र सरकार ने हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जिससे हिंसा भड़काने वाले असामजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।
युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि मणिपुर की हिंसा को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा अगर समय रहते सख़्त कदम उठाए होते तो यह भयावह स्थिति उत्पन्न नहीं होती और ना ही लाखों लोगों को घर से बेघर होना पड़ता ना ही लाखों लोगों की जान जाती ना ही हजारों महिलाओं का सील भंग होता। जब सरकार को सख्त कदम उठाने थे तब सरकार मामले को दबाने में लगी हुई थी। हम मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा महिला सांसदों की एक टीम जिसमें स्मृति ईरानी, भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, निर्मला सीतारमण, हेमा मालिनी, किरण खेर को तत्काल मणिपुर रवाना कर दोनों ही समुदाय की महिलाओं से मुलाकात कर शांति स्थापित कराने का प्रयास करें।
इस मौके पर जेपी धनोपिया, गोविंद गोयल, कैलाश मिश्रा, प्रकाश चौकसे, विवेक त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, रामबाबू शर्मा, दीपक गुप्ता, राजा भैया, लोकेन्द्र शर्मा, चेतन साहू, प्रदीप शर्मा, महेश और सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.