पंकज शर्मा,ब्यूरो चीफ,धार (म.प्र.),NIT:

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जनाब एम, एजाज खान,विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,अध्यक्षता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला ने की।
इस दौरान पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष युसूफ अगवान, साबिर खान, मीनू कुरैशी मंचासीन थे। स्वागत में भाषण मोर्चा जिला अध्यक्ष जहाँगीर लाला ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जो जिला स्तर कार्यक्रम आ रहे वह मंडल तक किए जा रहे हैं।
बैठक में पुर्व जिला उपाध्यक्ष दानिश मुजाहिद खान,अशफाक पटेल, जिला महामंत्री आशिक मकरानी, कार्यक्रम का संचालन जाकिर क़ुरैशी धरमपुरी ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
