इन्दौर की प्रमुख रुक्मणी के आतिथ्य में हुआ वृक्षारोपण का शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र),NIT:

इन्दौर की प्रमुख रुक्मणी के आतिथ्य में हुआ वृक्षारोपण का शुभारंभ | New India Times

रोटरी क्लब अपना मेघनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष सचिव एवं उपाध्यक्ष व सचिव के नेतृत्व एवं सुरज रोकड़े पूर्व एसडीएम, पुजा पाठक विश्वाव इन्दौर की प्रमुख रुक्मणी झाबुआ के आतिथ्य में अनास नदी स्थित भोलेनाथ के मंदिर परिसर में पीपल के पौधे लगाकर वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया।
अवसर पर पधारे अतिथि उद्बोधन श्रीमती सूरज मैडम ने रोटरी क्लब अपना मेघनगर की प्रशंसा करते हुए बताया कि रोटरी एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो मानव सेवा के कार्य करते हैं ओर रोटरी क्लब अपना मेघनगर का नाम व सेवाओं से पूरे जिला ही नहीं अपितु प्रदेश में सुनने को मिलता है चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या अन्य सेवाओं के क्षेत्र में हो सभी क्षेत्र में हमेशा बढ़-चढ़कर ही काम करते हैं

इन सेवाओं के लिए नमन

और इस वर्ष की अध्यक्ष श्रीमती चंदनबाला शर्मा,ओर सचिव श्रीमती माया शर्मा, तथा उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी, तीनों महिलाएं ओर इन महिलाओं के साथ पुरुष रोटेरियन का सहयोग जरुर एक इतिहास रचेंगा आप सभी रोटेरियन साथियों को इन सेवाओं के लिए नमन है आगे भी इसी तरह से सेवाएं करते रहें और हमारे नगर का व जिले का नाम रोशन करें
हम भी आप लोगो साथ है।

पौधे की सेवा करनी चाहिए ये भी धर्म है

पूजा पाठक ने अपने उद्बोधन में कहां की वैसे हर किसी को अपने आंगन में या जहां भी जगह मिले एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए परंतु यदि आप पौधा नहीं लगा सकते हैं तो दूसरे किसी ने भी यदि पौधा लगाया है तो उसके अंदर रोज एक पानी डालकर उस पौधे को बढ़ा करें वह भी एक बहुत बड़ा कार्य होता है और सभी को इस अपना तो भाव से उस पौधे की सेवा करनी चाहिए यह भी एक बहुत बड़ा धर्म का काम है इस अवसर पर उपस्थित हमारे
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल नायक एवं महेंद्र सोलंकी ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा पूर्व में लगाए गए पौधे जो किसी कारण से चल नहीं पाए थे उन पौधों के स्थान पर नवीन पौधे लगाए जाएंगे साथी नगर के मुक्तिधाम एवं सरस्वती शिशु मंदिर व शासकीय स्कूलों में पौधे लगाए जाएंगे

500 पौधे लगाने का लक्ष्य

रोटरी क्लब अपना के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर किशोर नायक ने बताया कि हमारे द्वारा इस वर्ष नीम पीपल जामुन टिमरू आदि के फलदार एवं शानदार 500 पौधे लगाने का लक्ष्य है सभी नगरवासी से निवेदन है आओ हम सब मिलकर नगर ग्रीन मेघनगर क्लीन मेघनगर बनाए इस अवसर पर नगर की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने किया आभार वर्तमान उपाध्यक्ष श्रीमती कुसुम सोलंकी ने माना ।

इन्दौर की प्रमुख रुक्मणी के आतिथ्य में हुआ वृक्षारोपण का शुभारंभ | New India Times

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.