यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा टोबैको फ्री यूथ कैंपेन चलाया जा रहा है कैंपेन के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर प्रधानाचार्या अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता एवं डिप्टी सीएम एचओ डॉ चेतराम मीणा के मुख्य आतिथ्य में टोबैको फ्री यूथ कैंपेन द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता अभिभाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तगवाली की प्रधानाचार्य सुक्खो देवी मीणा द्वारा ब्लॉक स्तर से भेजे गए विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजे गए सभी विद्यार्थियों ने तीनों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिभाषण में गुनगुन छारी स्लोगन में अंकुश एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका में व्याख्याता भगवान सिंह मीना प्रभारी उपमा शर्मा राधा गर्ग नीतू अग्रवाल वरिष्ठ अध्यापक बबिता गर्ग अनुपम पराशर अध्यापक अलका परमार गरिमा गर्ग एवं वरिष्ठ अनुदेशक नृपेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई गई डिप्टी सीएमएचओ डॉ चेतराम मीणा ने तंबाकू और उसके उत्पादों का सेवन नहीं करने परिजन एवं मित्रों को तंबाकू सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई बैठक में राज्य अवार्डी व्याख्याता भगवान सिंह मीना ने धूम्रपान नहीं करने एवं अन्य आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की डिप्टी सीएम एचओ ने कहा कि सभी अपने अपने कार्यालयों में कर्मचारियों को धूम्रपान निषेध की शपथ दिलाएं एवं जागरूकता पैदा करने में आगे आएं शपथ के बाद टोबैको फ्री यूथ कैंपेन में कार्य योजना के अंतर्गत समीक्षा बैठक की प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने परिणाम सुनाकर सभी का आभार व्यक्त किया।
