बुरहानपुर में मंगल की रात से हुआ 10 दिवसीय अजीमुश्शान इजलासे आम का आगाज़ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में मंगल की रात से हुआ 10 दिवसीय अजीमुश्शान इजलासे आम का आगाज़ | New India Times

बुरहानपुर में 18 जुलाई 2023 से 10 रोज़ा अज़ीमुश शान इजलासे आम ब उनवान मदेह सहाबा इकराम व तज़किरा ए शोहदाऐ इस्लाम रज़ी अल्ला अनहुम का आगाज़ बरोज़ मंगल की रात 9.15 बजे से मस्जिद नवाब अब्दुल रहीम मंडी बाजार इक़बाल चौक बुरहानपुर में जेरे सदारत अल्हाज मोहम्मद एजाज़ ख़ान उर्फ़ भैया मैकेनिक मुनअकिद हुआ। इस 10 दिवसीय धार्मिक प्रवचन के शुभारंभ अवसर पर बैरूनी उलमा ए इकराम के तौर पर जलगांव महाराष्ट्र के धार्मिक विद्वान एवं मुफ्ती हज़रत मौलाना मुफ्ती अतीक़ साहब ईशाअती “सहाबा ए इकराम के इस्लाम पर ऐहसानात” पर अपना व्याख्यान पेश किया। इस प्रोग्राम में सदर वा शह नशीन के तौर पर हाजी आरिफ़ साहब और हाजी जावेद उल हसन चिराग़ उल हसन ने शिरकत की।साहब शरीक होंगे। मक़ामी उलमा ए इकराम के तौर पर मौलाना अब्दुल लतीफ ने शिरकत की और असव ए इब्राहीमी पर खिताब किया। प्रोग्राम में बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनता ने शिरकत की। इस 10 दिवसीय प्रोग्राम की सर्वत्र प्रशंसा है। दूसरे दिन अर्थात 19 जुलाई 2023 बुध का प्रवचन कार्यक्रम। बुधवार 19 जुलाई 2023 को बैरूनी मुकर्रिर ए खुसूसी (आमंत्रित अतिथि मुख्य वक्ता) के रूप हज़रत मौलाना इफ्तेखार सालिक क़ासमी साहब खुलफ़ाऐ राशीदीन की खिदमाते जलीला और कारनामे के उनवान (शीर्षक) व्याख्यान देंगे। इस प्रोग्राम में हाजी यूनुस भाई बर्तन वाले और अकबर भाई ट्रैवल एजेंसी बस स्टैंड बहैसीयत सदर और शेह नसीन मंचासीन होंगे। स्थानीय उलमा ए इकराम के रूप में मदरसा माहद अली मियां नदवी के हज़रत मौलाना मुफ्ती मोहम्मद बिलाल साहब नदवी रहीमी अपने उनवान कुरआन करीम एक दावती और मोअजाज़ाती किताब और उम्मत का रवैया पर खिताब करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.