नौरादेही अभ्यारण की सीमा से लगे करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में राजस्व की छोटे घास चरनोंई की करीब 500 एकड़ भूमि पर हुआ अतिक्रमण | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नौरादेही अभ्यारण की सीमा से लगे करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में राजस्व की छोटे घास चरनोंई की करीब 500 एकड़ भूमि पर हुआ अतिक्रमण | New India Times

नौरादेही अभ्यारण की सीमा से लगे करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में राजस्व की छोटे घास चरनोंई की करीब 500 एकड़ भूमि पर हरे भरे पेड़ पौधे काटकर खेत बनाकर तार फेंसिंग का अतिक्रमण करने का सिलसिला चल रहा है। अतिक्रमणकारियों ने खेल मैदान, नवनिर्मित शमशान घाट, नवीन तालाब ,अमृत सरोवर तालाब एवं गौशाला के लिए प्रस्तावित भूमि को भी नहीं बख्शा है।

नौरादेही अभ्यारण की सीमा से लगे करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में राजस्व की छोटे घास चरनोंई की करीब 500 एकड़ भूमि पर हुआ अतिक्रमण | New India Times

यह मामला देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन के अंतर्गत ग्राम कठौतिया का है जो नौरादेही अभ्यारणय की सीमा से लगा हुआ है। जहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। वही जंगल से लगी करीब 500 एकड़ से अधिक राजस्व भूमि पर अतिक्रमण करने की होड़ चल रही है। करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पिछले 1 साल में 500 से अधिक एकड़ पर अतिक्रमण कर लिया है और अधिकांश लोगों ने तार फेंसिंग करके हरे हरे भरे पेड़ पौधों को काटकर खेत बनाकर मक्का और धान की खेती शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन द्वारा मई माह में करीब ढाई एकड़ भूमि को समतलीकरण कराया और खेल मैदान बनाया था जिस पर करीब ₹2 लाख रुपए खर्च भी किए थे। जिस पर गांव के ही मंगतराम वासुदेव ने कब्जा कर लिया है और तार फेंसिंग कर मक्का और धान की खेती शुरू कर दी है।
इसके अलावा पंचायत द्वारा बनाए गए शमशान घाट के चारों ओर कुछ लोगों ने चारों ओर से कब्जा कर तार फेंसिंग कर दी है जिससे शमशान के लिए जाने का रास्ता ही नहीं बचा है। इस मामले में ग्राम पंचायत सिंगपुर की सरपंच संध्या कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने 2 माह पूर्व तहसीलदार देवरी एवं जनपद पंचायत सीईओ को लिखित रूप से जानकारी दी थी। ग्राम के पटवारी को भी कई बार सूचना दी गई है लेकिन प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा अतिक्रमण हटाए जाने के लिए गंभीरता से कार्यवाही नहीं की जा रही है जिससे लोगों के हौसले बुलंद हैं और हरे-भरे जंगल को खेत में तब्दील किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करवा रही है और हर साल करोड़ों रुपए खर्च करती है लेकिन हरे भरे पौधे को मशीनों से नष्ट करके खेत बनाकर खेती करने वाले अतिक्रमण कर रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही जिससे उनके हौसले बुलंद हैं। ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन में 500 एकड़ से अधिक भूमि पर अतिक्रमण किया गया है और हरे-भरे पौधे नष्ट किए और गए सूचना दिए जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं जिससे गांव के लोगों में आक्रोश है: संध्या रानी विश्वकर्मा सरपंच ग्राम पंचायत सिंगपुर गंजन।

इस मामले में तहसीलदार देवरी प्रीति रानी चौरसिया से संपर्क करना चाहा लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं हल्का पटवारी नरेश चौरसिया का फोन भी स्विच ऑफ बताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.