मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अगले तीन दिन में 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, अगले तीन दिन में 4 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान | New India Times

इस बार मानसून किसानों के लिए अच्छी खासी उम्मीदें लेकर आया है। जुलाई माह का पहला पखवाड़ा होने को आया है और अब तक जिले में औसत वर्षा का आंकड़ा 9.4 इंच पर पहुंच चुका है। जबकि पिछले 24 घंटे में जिले में औसत 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम के पूर्वानुमान में भी अगले 3 दिन बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम के अलग- अलग रंग देखने को मिले। दोपहर तक तेज उमस परेशान कर रही थी तो शाम 5 बजे अचानक आसमान में काली घटाएं उमड़ -घुमड़ आईं और कुछ देर के लिए रिमझिम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाए किया

मौसम विभाग ने शाम से ही अगले 5 दिन का पूर्वानुमान जारी कर दिया इसके मुताबिक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 29.1 से 30.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 21.6 से 22.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की रफ्तार 19 से 24 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इन पांच दिनों में 4 इंच से ज्यादा बारिश होगी।

जिले में बारिश की स्थिति

बीते 24 घंटे के दौरान जिले में 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान रामा विकासखंड में सर्वाधिक 4.4 इंच बारिश हुई।जबकि झाबुआ विकासखंड में 1.8 इंच, थांदला में ढाई इंच, राणापुर में आधा इंच और मेघनगर में करीब डेढ़ इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई।

किस दिन कैसा रहा व रहेगा मौसम

15 जुलाई: 27 मिली मीटर बारिश की संभावना थी हुई। अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान में घने बादल छाए रहें । 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवा की आमोदरफ्त रही ।
16 जुलाई: 31 मिली मीटर बारिश की संभावना रही । अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा । आसमान में घने बादल छाए रहेंगे । 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवा चली ।
17 जुलाई: 7 मिमी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवा चलेगी।
18 जुलाई: 19 मिली मीटर बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवा चलेगी।
19 जुलाई: 21 मिली मीटर बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा से हवा चलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.