सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

कलेक्टर सुश्री तनवी हुड्डा की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित किया गया।

श्रीमती ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी ने माह जून 2023 में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही उनके पेंशन स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए । कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि आपको प्राप्त पीपीओ/जीपीओ आपके द्वारा जीवनभर की गई सेवा किसी भी विभागीय जॉच अन्य कार्यवाही प्रचलित नहीं होने का एक प्रमाण है। सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिए करे। सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गई।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन | New India Times

इस सम्मान सह विदाई समारोह में प्रदीप कुमार टैलर, सुरेन्‍द्र कुमार सक्‍सेना, थावरिया अमलियार, अशोक कुमार भुरिया, बाबू लाल पिठवा, सुखदेव सिह नायक, भूपेन्‍द्र सिसोदिया, भार‍त सिंह नायक, विजय सिंह कटारा, बाबू लाल बरमण्‍डिलया, अशेाक कुमार शाक्‍यवार, शकुंतला भूरिया, जगदीश सोलंकी, मोहनलाल हरवाल, पांगला भूरिया, वालू मैडा, वीरेन्‍द्र सोनी, पांगला खराडी, गणपत सिंह सिंगाड, महेश चन्द्र जोशी, बदिया मुनिया, सेकु सिंह चौहान, राधू सिंह भाटी, रामा मारू, सुनील कुमार दिघे एवं संतोष मण्‍डलोई रामकिशन वर्मा को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शाल व तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर में श्रीमती ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यालय प्रमुख जिला अधिकारी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन सुश्री मोना गिदवानी ने किया। जिला पेंशनर संघ के अध्यक्ष, सदस्यों ने नवीन सदस्यों का फूलमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ममता चंगोड जिला पेंशन अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.