मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना गरीब बहनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर गरीब महिलाओं को लाभ पहुंचाना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि भेजी जा रही है। हर वर्ष लाभार्थियों को 12000 रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मेघनगर की साईना, सीमा, शबाना, ललीता, निलोफर, सुनिता, जरीन, साजेदा शारिका, नईमा सहीत हजारो लाडली बहनो को बिना भेदभाव के मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार उनके खातों में प्रति प्रतिमाह ₹1000 की राशि डाल रही है।
जिससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहनें खुश हैं। ग्राम बामन सेमलिया की जीतू डामोर कहती हैं लाडली बहनों के लिए 10 जून का दिन ऐतिहासिक रहा। लाडली बहना योजना महिलाओं के लिए
आजीविका का बहुत ही बड़ा स्रोत बनती जा रही है। यह योजना महिलाओं की आशाओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है।
साईना कहती हैं मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि से घर में सब्जी, राशन का सामान एवं बच्चों के लिए कॉपी- किताबें खरीदी है। कुछ पैसे मिलाकर गैस टंकी भी भरवाई है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने हमें जो पैसे दिए हैं उनसे हम अपनी ज़रूरतों को पूरी कर रहे हैं। हम सभी बहनें भाई शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.