प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय सिमुलेशन कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय सिमुलेशन कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन | New India Times

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में 27 जून 2023 से 01 जुलाई 2023 तक छः दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सिमुलेशन कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन प्रेस्टीज प्रबन्धन एवं शोध संस्थान, ग्वालियर के द्वारा अपने अध्यापकगणों एवं प्रतिभागियों को व्यवसाय में सही निर्णय लेने की कला को आधुनिक तकनीक की मदद से किस प्रकार लिया जाये। इस बारे में कार्यशाला के दौरान अध्यापकगणों एवं प्रतिभागियों को सिखाया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यवसाय सिमुलेशन से अवगत कराना था तथा प्रतिभागी अपने आप को व्यवसाय से परस्पर संवादात्मक एवं वास्तविक वातावरा कैसे तैयार कर सकते है। साथ ही निर्णय लेने के लिए तकनीक का सही तरह से उपयोग किस तरीके से किया जाये, को भी समझाना रहा।
इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. (डाॅ.) अशोक एन. उलाल, जर्मनी तथा को-ट्रेनर प्रो. नितिन ताॅतेड़ एवं प्रो. अमिताभ जोशी, पी.आई.एम.आर., इन्दौर थे। सभी वक्ताओं ने प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से व्यवसाय में कैसे उभारा जा सकता है इस बात पर जोर दिया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डाॅ. निशांत जोशी ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला प्रतिभागियों के जीवन तथा शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है जिससे प्रतिभागी आगे जाकर अपने जीवन को नयी ऊँचाईयों तक लेकर जाते है क्योंकि आज के समय में आधुनिक तकनीक हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनती जा रही है और व्यवसाय कर पाना इसके बिना संभव नहीं है।
संस्थान की उपनिदेशिका प्रो. (डाॅ.) तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि आज के समय में व्यवसाय बिना आधुनिक तकनीक के संभव नहीं है और आधुनिकता को व्यवसाय जगत में स्वीकार किया भी जाने लगा जिसके लिये कई तरह की तकनीक व्यवासय जगत में आ भी चुकी है जिसमें से सिम्यूलेशन भी एक बहुत विशेष तरह की तकनीक है जिससे व्यवसाय में होने वाले उतार-चढ़ाव को निर्णय क्षमता से कम किया जा सकता है।
इस कार्यशाला में 20 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इस कार्यशाला के समन्वयक डाॅ. अभय दुबे तथा सह-समन्वयक डाॅ. चंदा गुलाटी रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.