सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का हुआ समापन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित | New India TimesOplus_131072

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का हुआ समापन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित | New India Times

विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल शिवकुटी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का समापन सेमिनार, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनामिका चौधरी (प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार; पूर्व सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश; पूर्व उपमहापौर प्रयागराज) ने कहा कि आज भी महिलाओं के सामने कई चुनौतियाँ हैं, जिनका समाधान महिलाओं और पुरुषों को मिलकर करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जिससे महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता है।
विशिष्ट वक्ता प्रभा अग्रवाल, सचिव श्री नारायण आश्रम ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि शिक्षा के बाद कुछ समय तक परिवार की जिम्मेदारियों के निर्वहन के बाद नौकरी की आयु सीमा 35 वर्ष तक की जानी चाहिए, जिससे महिलाएँ संतुलित रूप से परिवार और करियर दोनों को संभाल सकें।
मुख्य वक्ता डॉ. विनीता विश्वकर्मा, प्रबंध निदेशक विनीता हॉस्पिटल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख विधि संकाय ए.डी.सी. (ई.वि.वि.) ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए संविधान में कई अधिकार और कानून बनाए गए हैं तथा समय-समय पर आवश्यकतानुसार उनमें संशोधन भी किए जाते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का हुआ समापन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित | New India Times

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डॉ. विनीता विश्वकर्मा, डॉ. नीलम सिंह, रविंदर पाल कौर बिरदी, शिवांगी सिंह, अर्चना शुक्ला, स्मृति मालवीया, प्रिया श्रीवास्तव, नीलिमा रावत, सरिता मिश्रा, प्रभा अग्रवाल, मुन्नी गुप्ता, जूही जायसवाल, रूबी खरे और परिधि घोष को सामाजिक कार्यकर्ता महेश प्रताप सिंह स्मृति महिला शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाले जगत नारायण यादव, डॉ. बाल कृष्ण पाण्डेय, डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय, ईश्वर शरण शुक्ल, आलोक मालवीय, आशीष कुमार शर्मा, संजय कुमार यादव, उमा शंकर गुप्ता, पवनेश उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद मिश्र, दिलीप चंद्र पाण्डेय, अंकित तिवारी, बृजेश केसरवानी, राजेंद्र पाण्डेय, हिमांशु गुप्ता, सूर्य प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार दुबे, नीरज खरे, प्रमोद कुमार घोष और रमाकांत दुबे को महिला शक्ति प्रेरक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवाड़ा का हुआ समापन, विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को ‘महिला शक्ति सम्मान 2026’ से किया गया सम्मानित | New India Times

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रविंदर पाल कौर बिरदी ने कहा कि श्री नारायण आश्रम की स्थापना का उद्देश्य ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.