भाईंदर में मनपा सफाई मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सुभाष पांडेय, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाईंदर में मनपा सफाई मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका के आयुक्त दिलीप ढोले के मार्गदर्शन में मनपा सफाई मित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम 5.0 आयोजित हुआ साथ ही मनपा आयुक्त ने सफाईमित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम 6.0 का शुभारंभ भी किया। ऐसी जानकारी मनपा के जल-विभाग व मलनि:सारण विभाग के कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर ने दी है। मनपा के कर्मठ कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर ने बताया कि मीरा-भाईंदर महानगर पालिका जल-वितरण विभाग द्वारा पिछले 2 सालों से लगातार साफ-सफाई इंटरशिप प्रोग्राम करते चली आ रही है। इस इंटरशिप प्रोग्राम में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के 5 बैच ने यशस्वी रूप से भाग लिया।

भाईंदर में मनपा सफाई मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

सफाईमित्र इंटरशिप प्रोग्राम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का मनपा-प्रशासन द्वारा ‘शील्ड एवं सम्मान-पत्र ‘ देकर पुरस्कृत किया गया। मनपा-आयुक्त दिलीप ढोले ने सफाईमित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम बैच में भाग लेनेवाले सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुवे शुभकामनाएं दी तथा अभिनंदन किया। महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि, उक्त इंटर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेनेवाले 4 विद्यार्थी नीदरलैंड, अमेरिका, जापान जैसे बड़े देशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मनपा-आयुक्त दिलीप ढोले, जल-विभाग के कर्मठ कार्यकारी अभियंता शरद नानेगांवकर समेत उक्त साफसफाई अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त शहर अभियंता सुरेश वाकोड़े सभी मनपा के उच्च अधिकारियों ने सफाईमित्र इंटर्नशिप प्रोग्राम में भाग लेनेवालों का विशेष रूप से स्वागत किया। शरद नानेगांवकर ने बताया कि, मनपा का उक्त साफ-सफाई उपक्रम इंटर्नशिप कार्यक्रम सफल होने के साथ-साथ मनपा-आयुक्त व प्रशासक दिलीप ढोले के मार्गदर्शन में आगे भी जारी रहेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article