दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अनिल भोसले ने किया नगर पालिक निगम बुरहानपुर में पीएम आवास योजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दीनदयाल अंत्योदय समिति अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अनिल भोसले ने किया नगर पालिक निगम बुरहानपुर में पीएम आवास योजना कार्यालय का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनिल भोसले को दीनदयाल अंत्योदय समिति का अध्यक्ष मनोनीत कर कई विभागों के मॉनिटरिंग की जवाबदारी दी है। इसी कड़ी में कल अंत्योदय समिति अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर अनिल भोसले ने नगर निगम बुरहानपुर में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों से चर्चा की। अध्यक्ष अनिल भोसले ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा है कि हर गरीब का अपना पक्का मकान हो, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई है। मैंने मेरे महापौर कार्यकाल में बुरहानपुर नगर में करिब 15 हजार लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री आवास योजना में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 1 लाख रुपए की राशि दी। खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी आश्वस्त किया है कि आप लोगों के फार्म भरवाए। सरकार से राशि स्वीकृत करवाकर मैं लाऊंगा। आप सभी बुरहानपुर वासियों को सुचित करना चाहता हूं कि 1033 प्रधानमंत्री आवास को भोपाल से स्वीकृति मिलते ही राशि आपके खातों में आ जाएंगी एंव बुरहानपुर नगर के 1428 हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास की डीपीआर बनाकर तैयार है,जो भविष्य में स्वीकृत होते ही इसकी राशि हितग्राहियों को प्राप्त होगी। जो नगरवासी अभी भी बचे हैं उनसे निवेदन करता हूं आपके कागज लेकर नगर पालिक निगम बुरहानपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यालय में जमा करें। यथाशीघ्र आपको आपका मकान बनाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना की 2.50 लाख रुपए राशि प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा पार्षद दल नेता भरत भाई मराठे जी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article