यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज गुरुवार 15 जून को धौलपुर दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 12 बजे हेलीकॉप्टर से कृषि उपज मंडी बाडी पहुचेंगे। इस दौरान मंहगाई राहत कैंप का अवलोकन एवं विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विशाल किसान सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ विधायक मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
