सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

रविवार को खीरों थाना क्षेत्र के मथुरा खेड़ा गांव में एक महिला के अंतिम संस्कार में लोग गेगासो गंगा घाट गए थे, अंतिम संस्कार के बाद वहीं गंगा नदी में स्नान करने के दौरान दो युवक गंगा नदी में डूब गए। मौके पर स्थानीय पुलिस और गोताखोर की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को मृत अवस्था में गंगा नदी से निकाला गया। एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों युवक खीरो थाना क्षेत्र के मथुराखेड़ा गांव के रहने वाले थे। डूबे युवक अंकुश कोरी पुत्र मनोहर उम्र लगभग 25 वर्ष, रमाकांत निर्मल पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 24 वर्ष के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह और कहा हर संभव मदद में मैं हमेशा लोगों के साथ खड़ा था आज भी खड़ा हूं और सदा खड़ा रहूंगा। एक ही गांव के दो युवकों की जान जाने से मैं काफी दुखी हूं लेकिन उन्होंने कहा यह विधि का विधान है जिसे हम सब बदल नहीं सकते लेकिन इस बात की जब मुझे खबर मिली तो मैं काफी झकझोर सा गया मानो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई हो क्योंकि दोनों परिवारों के लड़के बड़े थे जो अपने परिवार का हर काम में हाथ बंटाते थे लेकिन वह सहारा उन परिवारों से छूट गया जिससे मैं बहुत दुखी हूं लेकिन मैं हर संभव मदद के लिए मृतकों के परिवार के साथ खड़ा हूँ और अपनी हरचंदपुर विधानसभा वासियों के लिए हमेशा खड़ा था खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। वहीं पूर्व विधायक राकेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों से बात कर 24 घंटे में मुआवजा का पैसा पास करने को कहा।
