लुटेरी दुल्हन रचा रही थी शादी, दूल्हे की बहन की सतर्कता से पकड़ा गया गिरोह, इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तक फैला है गिरोह का नेटवर्क | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लुटेरी दुल्हन रचा रही थी शादी, दूल्हे की बहन की सतर्कता से पकड़ा गया गिरोह, इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र तक फैला है गिरोह का नेटवर्क | New India Times

झाबुआ जिला के राणापुर एकता गली में शादी समारोह में दुल्हन के संदेहास्पद होने पर परिजनों ने राणापुर थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक महिला सहित दो एजेंटों को गिरफ्तार किया। इसमें आरोपी आशा पति रंजीत प्रजापति उम्र 36 साल निवासी गांधीनगर, राजेश पिता रामदुलारे पांडेय उम्र 51 वर्ष निवासी 62/1 प्रकाश नगर उज्जैन, मनीष सिंह पिता श्रवण सिंह बैस उम्र 51 साल निवासी रघुवंशी धर्मशाला के पास नागदा जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया। वहीं पप्पू पिता प्रभुदयाल शर्मा निवासी जाट धर्मशाला के पास नागदा जिला उज्जैन फरार है।

आरोपियों द्वारा फरियादी गौरव का विवाह अविवाहित लड़की के स्थान पर विवाहित महिला आशा चौहान के साथ में करवा कर धोखाधड़ी की गई।

आरोपियों ने विवाह के नाम पर दो लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने फरियादी व उसके परिजन को किसी अन्य लड़की का फोटो दिखाया और आखिरी समय पर आशा नाम की दूसरी लड़की के साथ फरियादी का विवाह करवाया।

फरियादी एवं परिजन की सूझबूझ से आशा के मोबाइल में पूर्व पति के फोटो देख लिया। पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ एजेंट जो पैसे लेकर शादियां करवाते हैं एवं शादी होने पर वहां से भाग जाते हैं।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मामले की जांच के बाद आगे की कड़ी को भी जोड़ा जाएगा

राणापुर टी आई संजय रावत ने बताया कि आरोपी शादी कराने से पहले फोटो में लड़की दिखाते हैं व शादी के दिन लड़की के स्थान पर महिला से विवाह करा देते थे। फिर शादी के 10 दिन बाद महिला भाग जाती थी। शादी कराने के 2 लाख से 2.50 लाख रुपए की मांग करते थे।
मामले की जांच के बाद आगे की कड़ी को भी जोड़ा जाएगा।
कुंदनपुर व ग्राम टाण्डी में आरोपी शादी करा चुके हैं। इनका गिरोह इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम राजस्थान, गुजरत, महाराष्ट्र तक फैला है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article