पंजाब अफीम सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ रुपए की अफीम बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पंजाब अफीम सप्लाई करने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, दो करोड़ रुपए की अफीम बरामद | New India Times

दो करोड़ रुपए की अफीम पंजाब सप्लाई करने जा रहे जनपद बदायूं के राजवीर व गौतम नाम के दो तस्करों को शाहजहांपुर पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। प्रवीण सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद, उ0 नि0 चमन सिंह आदि पुलिस टीम ने बैगुल नदी पुल कोलाघाट से गश्त के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया।
पड़ोसी जनपद बदायूं के राजबीर थाना वजीरगंज, गौतम थाना बिल्सी से 2 किलो अफीम बरामद किया गया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क़ीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

एस आनन्द पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना जलालाबाद पुलिस में राजवीर व गौतम को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 2 किलो अफीम बरामद की जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क़ीमत दो करोड़ रुपये है। राजवीर अफीम सप्लाई में पहले भी थाना राजपुरा जिला पटियाला में पकड़ा गया था, वह लगभग 52 दिन जेल में रहा, गौतम भी कासगंज में झोलाछाप डॉक्टरों की फर्जी रूप से चेकिंग कर रुपए मांगने के मामले में जेल जा चुका है, दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article