दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट की आवश्यकता को लेकर सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट की आवश्यकता को लेकर सेमिनार का किया गया आयोजन | New India Times

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा शनिवार को भार्गव वाटिका धौलपुर में दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनना आवश्यक विषय पर सेमिनार का आयोजन संस्था के उपाध्यक्ष माहिर हसन रिजवी एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। सेमिनार को संबोधित करते हुए माहिर हसन रिजवी ने युवाओं को दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने की शपथ दिलाते हुए कहा कि जीवन अनमोल है वाहन चलाते समय आकस्मिक दुर्घटनाओं में हेल्मेट जीवन रक्षक का कार्य करता है, बिना हेल्मेट पहने आकस्मिक दुर्घटनाओं में युवा पीढ़ी अधिक शिकार हो रही है। इनर व्हील की अध्यक्ष आकांक्षा भार्गव ने वाहन चलाते समय हेल्मेट एवं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। रेडक्रॉस सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा आमजन में हेल्मेट पहनने, रक्त दान, नेत्र दान, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण आदि विभिन्न विषयों पर चलाएं जा रहे जागरुकता अभियानों के माध्यम से सामाजिक कार्यों में युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया जा रहा है सेमिनार में डॉ प्रज्ञा दीप वर्मा एवम् विमल भार्गव ने वाहन चलाते समय हेलमेट के उपयोग आकस्मिक दुर्घटना में होने वाली जनहानि को रोका जा सकता है हेलमेट पहनने को अपनी आदत बनाएं।
सेमिनार में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article