शिवराज सरकार की कन्यादान योजना में दुल्हनों के मेकअप बॉक्स में मेकअप के सामान के साथ कोंडम रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने जम कर साधा निशाना | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

शिवराज सरकार की कन्यादान योजना में दुल्हनों के मेकअप बॉक्स में मेकअप के सामान के साथ कोंडम रखे जाने को लेकर कांग्रेस ने जम कर साधा निशाना | New India Times

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला में बीते दिनों मुख्यमंत्री कन्या विवाह का अयोजन किया गया था। जिसमें दुल्हनों के मेकअप बॉक्स में मेकअप के सामान के साथ परिवार नियोजन की सामग्री भी रख दी गई थी जिसे लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सीएम शिवराज पर जम कर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्विट करते हुए लिखा है कि’शिवराज में बेशर्मी चरम पर है। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्याविवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट्स बांटे हैं। शिवराज जी, कोई शर्म बाकी है?
वहीं कांग्रेस की संगीता शर्मा ने भी शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि माननीय शिवराज जी कितना अपमान करेंगे आप मध्यप्रदेश की बहन बेटियों का?
इससे ज्यादा बेशर्मी क्या हो सकती है। सीएम शिवराज की सरकार कन्या विवाह योजना में मेकअप बॉक्स में आपत्तिजनक चीजें बांट रही है। उन्होंने कहा है कि झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में देश में पहली बार ऐसा शर्मनाक कृत्य हुआ है। इससे पहले डिंडारी में कन्या विवाह में प्रेगानेंसी टेस्ट कराया गया था। मामा जी और कितना शर्मिंदा करेंगे बहनों को आप!

By nit