युवा उत्सव- भारत @2047 कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

युवा उत्सव- भारत @2047 कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन | New India Times

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), छपरा द्वारा कल 20 मई को राजेंद्र कॉलेज, छपरा (सारण) के परीक्षा भवन सभागार में युवा उत्सव- भारत @2047 कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया।

इसकी जानकारी देते हुए पीआईबी के सहायक निदेशक संजय कुमार ने आज रविवार को बताया कि फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया।

फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए महाराजगंज सांसद श्री सिग्रीवाल ने सराहना करते हुए कहा कि ,युवा उत्सव के मौके पर विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी निश्चित ही युवाओं के लिए दूरगामी साबित होगी। उन्होंने कहा कि, युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी हमेशा ही लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से प्रभावशाली होती है।

युवा उत्सव इंडिया@2047 कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से G20, इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स, लाइफ मिशन, केंद्रीय बजट 2023-24 एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे युवाओं ने खूब पसंद भी किया।

युवा उत्सव- भारत @2047 कार्यक्रम के दौरान फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया प्रदर्शनी का किया उद्घाटन | New India Times

कार्यक्रम स्थल पर सीबीसी, छपरा द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वाले सफल प्रतिभागियों को मौके पर पुरस्कृत भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन एवं निशांत कुमार ने किया। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति फारूक अली ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसकी प्रशंसा भी की।

नेहरू युवा केंद्र, छपरा ने प्रधानमंत्री द्वारा बताए गये पंच प्रण पर आधारित युवा उत्सव- 2023 का आयोजन किया था। युवा उत्सव का विषय पंच प्रण था। जिसके अंतर्गत पांच विभिन्न विधाओं में जैसे पेंटिंग, कविता लेखन, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी एवं संस्कृतिक कार्यक्रम थें। कार्यक्रम में सारण के युवा प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

युवा उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभाग जैसे सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के अतिरिक्त बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना, भारतीय डाक विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सेहत केंद्र राजेन्द्र कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक आदि के स्टॉल्स पर विभिन्न योजनाओं संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शायी गयी थी, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम स्थल पर सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, नगर निगम छपरा की महापौर राखी गुप्ता सहित केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन, भारतीय डाक सेवा के अधिकारी अंशुमान, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के महानिदेशक प्रतिनिधि आशुतोष कुमार, अवधेश कुमार सिंह, राजेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार श्रीवास्तव, नेहरू युवा केन्द्र छपरा के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, नमामि गंगे डी पी ओ नीतीश कुमार, एन एस एस के पूर्व समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी भी मौजूद थें। इसके साथ ही सीबीसी, छपरा के शशिकांत महतो, अशोक कुमार, निशांत कुमार सहित सीबीसी, पटना के सुरेंद्र कुमार और राजू कुमार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.