वायरल वीडियो क्लिप्स बने पुलिस के लिए सिरदर्द, कुछ पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों पर हो चुकी है कारवाई | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​​

वायरल वीडियो क्लिप्स पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। पिछले दिनों जिले की सोशल मीडिया ने खूब सुर्खियां बटोरीं और पुलिस प्रशासन की खूब छिछालेदर हुई, जिसमें अवैध रेत परिवहन के मामले में एक थाना प्रभारी को निलंबित होना पड़ा और एक बड़े संस्थान के दो पत्रकारों पर भी गाज गिरी उन्हें भिंड से दूसरे जिलों में जाना पड़ा। अभी हाल ही में लहार एसडीओपी का भी एक वीडियो गाली देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिस कारण भिंड के पुलिस प्रशासन ने सभी WhatsApp ग्रुपों से तौबा कर ली है। इस बार सोमवार की देर रात्रि जो वीडियो व ऑडियो वायरल हुआ है उसमें ऐडोरी थाना प्रभारी राजेंद्र वैश्य एक महिला से अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उसे हडका रहे हैं। जबकि घर पर उस महिला के कोई पुरुष मौजूद नहीं है। महिला अपने खेत से आम रास्ता बनाने का विरोध कर रही है।​वायरल वीडियो क्लिप्स बने पुलिस के लिए सिरदर्द, कुछ पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों पर हो चुकी है कारवाई | New India Times

वीडियो और ऑडियो क्लिप बनाने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

ऐडोरी थाना प्रभारी राजेंद्र वैश्य, नायब तहसीलदार माला शर्मा के साथ गए दल बल के ऐडोरी पंचायत के ग्राम सुरजे का पुरा में खेत से रास्ता दिलवाने को पहुंचे थे तभी उनकी कार्रवाई की वीडियो ऑडियो रिकॉर्डिंग राम सिंह पुत्र गणपत कुशवाह ने कर ली थी, इसी बात को लेकर थाना प्रभारी ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे धारा 151 में पकड कर जेल भेज दिया।​​वायरल वीडियो क्लिप्स बने पुलिस के लिए सिरदर्द, कुछ पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों पर हो चुकी है कारवाई | New India Times

क्या है पूरा मामला

 सोमवार की शाम एक वीडियो कुछ ऑडियो सोशल मीडिया के WhatsApp ग्रुपों पर वायरल हुए। इस वीडियो व ऑडियो को सुनने पर ऐडोरी थाना प्रभारी राजेंद्र वैश्य वीडियो और ऑडियो में कुशवाह समाज की महिला को हडकाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आये। जब इसकी पड़ताल की गई तो ऐडोरी पंचायत के सुरजे का पुरा में खसरा नंबर 146 नाथू सिंह कुशवाह के खेत से आम रास्ता बनाने का मामला सामने आया। नाथू सिंह कुशवाहा के खेत के पीछे पहलाद कुशवाहा का मकान है, वहां निकलने के लिए कोई आम रास्ता नहीं है इसलिऐ पहलाद कुशवाह ने थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार से सांठगांठ कर पुलिस की दबंगई से नाथू कुशवाह के खेत से जबरन आम रास्ता बनाने का प्रयास किया। जब इस संबंध में नायब तहसीलदार माला शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि सुरजे के पुरा पर तीन आवास बनना है, उनके निकलने के लिए रास्ता नहीं है इसलिए सहमति पूर्वक रास्ता दिया जा रहा है। जबकि जिनके आवास बन रहे हैं उनसे बात की गई तो उनका (सिरनाम पुत्र रामचरण) कहना था हमारा आवास बन रहा है उसके लिए पहले से ही रास्ता है, हमें नाथू के खेत से रास्ता लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह रास्ता तो पहलाद पुत्र गंगा सिंह कुशवाह के लिए जबरन पुलिस बनवा रही है। इस रास्ता के एवज में हमारा बना हुआ आवास भी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जबकि आवास बनाने से पहले प्रशासन के द्वारा पंचनामा बनाया गया था वह भी हमारे पास है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article