अरशद आब्दी, झासी ( यूपी ), NIT;
झांसी के थाना प्रेमनगर चौकी हंसारी में दो भाइयों में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया।गुस्से में एक भाई ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी मार कर बेरहमी से हाथ काट दिया।गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल को भर्ती करने से मना कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना प्रेमनगर के अंतर्गत खाती बाबा में पप्पी नामक व्यक्ति ने पहले वीरेन्द्र को लाठी डंडों से बे रहमी से मारा फिर कुल्हाड़ी मार उसका हाथ काट दिया। आरोप है कि इस मामले में न तो पुलिस कोई नहीं कार्यवाही कर रही है और न ही डॉक्टर ज़िला अस्पताल में उसे भर्ती कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक दर्द तड़प रहा है। परिजनों का आरोप है कि उनकी सुनवाई ककरने को कोई तैयार नहीं है। उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
