थांदला अभिभाषक संघ का चुनाव हुआ संपन्न, श्री वीरेंद्र बाबेल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए निर्विरोध | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थांदला अभिभाषक संघ का चुनाव हुआ संपन्न, श्री वीरेंद्र बाबेल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए निर्विरोध | New India Times

थांदला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री वीरेंद्र बाबेल निर्विरोध विजय होने की घोषणा की गई है। श्री बाबेल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर वरिष्ठ अभिभाषक श्री व्हाई आर अरोड़ा, श्री कनकमल छाजेड़, जितेंद्र जैन, सलीम खान, सलीम शेरानी, अरुण गादिया, निवर्तमान अध्यक्ष सलीम कादरी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा, पत्रकार रहीम शेरानी, जियाउल हक कादरी, अली असगर बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाभर, जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती भूमिका आशीष सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री पंकज राठौड़, जागीरदार सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बधाई प्रेषित कर शुभकामनाएं दी हैं।

थांदला अभिभाषक संघ का चुनाव हुआ संपन्न, श्री वीरेंद्र बाबेल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए निर्विरोध | New India Times

अभिभाषक संघ थांदला के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से अभिभाषक संघ ने अपनी परंपरा के अनुरूप किया। अभिभाषक संघ थांदला के अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ अभिभाषक श्री वीरेंद्र बाबेल तथा सचिव पद के लिए श्री तुषार भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर श्री मनोज चौहान, सह सचिव पद के लिए से चुन्नीलाल अमलीयार, कोषाध्यक्ष पद पर श्री नीलेश जैन, लाइब्रेरियन पद पर सुश्री कविता बोथरा एवं सदस्य के रूप में श्रीमंत अरोड़ा रजत कावड़िया प्रकाश गणावा नंदकिशोर शर्मा, मोहम्मद निसार शैरानी चुने गए। नई कार्यकारिणी को स्थानीय वरिष्ठ अभिभाषक एवं कनिष्ठ अभिभाषक गणों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। निर्वाचन परिणाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारीगण श्री अरुण गादीया एवं अंद्रयास मेडा के द्वारा की गई।
अपने 2 वर्ष के कार्यकाल एवं चुनाव संपन्न कराने के लिए अभिभाषक संघ के सदस्यों का निवर्तमान अध्यक्ष सलीम कादरी द्वारा आभार माना गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article