भागवत कथा का हुआ श्री गणेश, भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने की सहभागिता | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भागवत कथा का हुआ श्री गणेश, भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने की सहभागिता | New India Times

मेघनगर विकास खंड के ग्राम नयागांव जागीर फताटोडी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत गडुली से गंगाजल भरकर हुई। उक्त कलश यात्रा में लगभग 211 कलश धारण कर महिलाएं एक जैसी वेशभूषा में शामिल हुईं। भागवत गीता को लेकर श्रद्धालु बैंड बाजों के साथ कथा स्थल पर पहुंचे। इस आयोजन में विशेष रूप से पिपलखुटा मंदिर महंत दयाराम दासजी महाराज के अलावा कई सन्त उपस्थित थे।

भागवत कथा का हुआ श्री गणेश, भव्य कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने की सहभागिता | New India Times

हम आपको बतादे की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका एवं भजन गायिका अलका जी शर्मा द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 11 बजे शाम 3 बजे तक होगी। और प्रतिदिन रात्रि में भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।आयोजक समिति अध्यक्ष उदय सिंह बामण उपाध्यक्ष नवल सिंह बामण, सचिव ईश्वर सिंह बामण, कोषाध्यक्ष राजेश बोरा, समस्त ग्रामवासी नयागांव जागीर फता टोड़ी द्वारा आहवान किया है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए पधारे! साथ ही प्रतिदिन 4:00 से 6:00 तक भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में सर्व समाज के वरिष्ठ जन गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article