जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

नवागत एडिशनल कमिश्नर (अपराध मुख्यालय) श्री अनुराग शर्मा एवं नवागत एडिशनल कमिश्नर (कानून व्यवस्था) श्री अवधेश गोस्वामी ने आज दोपहर पदभार ग्रहण किया।

जिसके बाद पुलिस कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र से
औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री विनीत कपूर, पुलिस उपायुक्त श्री साईं कृष्णा व पुलिस उपायुक्त श्री विजय खत्री एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई प्रेषित की।
