कस्तूरबा विद्यालय में हुआ कन्या भोज, आकांक्षा चीफ ने परोसा भोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

कस्तूरबा विद्यालय में हुआ कन्या भोज, आकांक्षा चीफ ने परोसा भोजन | New India Times

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय फूलबेहड़ में नवरात्रि के पंचमी तिथि पर कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यालय में उपस्थित 96 बालिकाओं को जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कन्या भोज कराया। उक्त अवसर पर बीएसए डॉ.लक्ष्मीकांत पांडेय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
कन्या भोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम की धर्मपत्नी,जिला आकांक्षा समिति अध्यक्ष अल्पना सिंह ने कहा कि मातृशक्ति की आराधना हमारे देश की संस्कृति है। मातृशक्ति के प्रति सर्वोच्‍च सम्‍मान व्‍यक्‍त करने के लिए इन आयोजनों के साथ जुड़ना चाहिए। शक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि हमें सिखाता है कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा,संस्कृति एवं हमारे मूल्यों का हिस्सा है, इन मूल्यों को जीवंत बनाए रखना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। जय माता दी।
बीएसए डॉ.लक्ष्मी कांत पांडेय ने कहा कि बेटी सचमुच में देवियां हैं, बेटी है तभी सृष्टि है, इसलिए परंपरा से बेटियों को देवी का दर्जा दिया गया है। इसलिए बेटी सुखी रहें, ये हम सब की जिम्मेदारी है। बेटियां घर आईं तो लगा खुशियां आ गईं। बहन,बेटियां खुश होंगी, तो देश, प्रदेश और जिला धन्य होगा। यही सृष्टि का आधार हैं। इनका सम्मान करें,आदर दें,यही मां जगदम्बे के प्रति सच्ची आस्था और श्रद्धा होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article