पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की शाखा बुरहानपुर एवं एमपीईबी की सहयोगी एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की शाखा बुरहानपुर एवं एमपीईबी की सहयोगी एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश जिला शाखा बुरहानपुर एवं सहयोगी पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र.विधुत मण्डल दोनों के संयुक्त तत्वावधान में तथा प्रदेश इकाई के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन अनुसार पुरे प्रदेश में राज्य के पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याओं एवं चली आ रही लम्बित मांगों के निराकरण हेतु 02/03/2023 को बुरहानपुर की जिला शाखा द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम बुरहानपुर के माध्यम से लगभग 150 सदस्यों की उपस्थिति में एक ज्ञापन दिया गया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अता उल्ला खान ने बताया कि विगत कई वर्षों से लम्बित चली आ रही मांगों एवं केन्द्र के समान राहत राशि नियत तिथि से एवम् उसी अनुरुप में न दिये जाने,छठे वेतनमान की एरियर 32 माह एवं सातवें वेतनमान का एरियर 27 माह, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) को विलोपित किए जाने बाबत, स्वास्थ्य चिकित्सा भत्ता नहीं दिये जाने बाबत, पेंशन वृद्धि (अतिरिक्त पेंशन) 65 वर्ष से प्रारम्भ किये जाने संबंधी, मांगों के सम्बन्ध में आज पुरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय पेंशनर्स एसोसिएशन के सम्भागीय सचिव एवं जिला अध्यक्ष अता उल्ला खान, विधुत मण्डल बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष केडी मिश्रा, पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर के सचिव उमेश तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश मराठे, कोषाध्यक्ष रामदास सागरे एवं समस्त पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.