मेले में पहुंच कर विधायक वीरसिंह भूरिया ढोल बजाकर सभी ग्रामीणों को दी महाशिवरात्रि की बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेले में पहुंच कर विधायक वीरसिंह भूरिया ढोल बजाकर सभी ग्रामीणों को दी महाशिवरात्रि की बधाई | New India Times

मेघनगर थांदला विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक वीर सिंह भूरिया ने महाशिवरात्रि के अवसर पर मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत ढेबर में महाशिवरात्रि के लगे मेले में पहुंच कर भोलेनाथ के दर्शन कर ढोल बजाकर नृत्य भी किया। प्राचीन मंदिर में हजारों शिव भक्तों के साथ सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर महा प्रसादी ग्रहण की।

उक्त मेले में मध्यप्रदेश के साथ-साथ राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र के भी लोग दर्शन करने हेतु आते हैं।

मेले में पहुंच कर विधायक वीरसिंह भूरिया ढोल बजाकर सभी ग्रामीणों को दी महाशिवरात्रि की बधाई | New India Times

इस ग्राम पंचायत ढेबर में बहुत ही प्राचीन मंदिर होने से महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में दूरदराज से आदिवासी वर्ग यहां पहुच कर महादेव के दर्शन कर लाभ लेते हैं इस अवसर पर विधायक भूरिया के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनल जसवंत भाबर कांग्रेस सचिव जसवंत सिंह भाबर, जिला पंचायत सदस्य प्रमिला कालू भूरिया जनपद उपाध्यक्ष मेघनगर गौर सिंह भाई थांदला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गेंदाल भाई डामोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष मेघनगर कालू सिंह नलवाया सरपंच वॉलसिंह भाई, जनपद सदस्य अर्जुन भाई मेडा, अरुण ओहारी, रोशन बारीया, अन्न सिंह वसुनिया, असगर अली बोहरा, पारसिंह भाई डिंडोर दिनेश भूरिया सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वीर सिंह भूरिया के साथ यहां पहुंचे ग्रामीण अंचल के लोगों भगवान शिव को दूध और जल चढ़ाया इस अवसर पर विधायक वीरसिंग भूरिया ने ढोल बजाकर ग्रामीण अंचलों विधानसभा वासियों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और क्षेत्र में विकास की गंगा बहती रहे।

प्रसादी का वितरण भी ग्राम पंचायत द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.