10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेने आने से तहसीलदार के मना करने पर कांग्रेसी विधायक ने किया धरना प्रदर्शन, कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव ने जे.ई. को लगाई जमकर फटकार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेने आने से तहसीलदार के मना करने पर कांग्रेसी विधायक ने किया धरना प्रदर्शन, कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव ने जे.ई. को लगाई जमकर फटकार | New India Times

देवरी क्षेत्र में विद्युत कटौती सहित अन्य अवस्थाओं को लेकर कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने विद्युत मंडल के अधिकारियों सहित प्रशासन को अवगत कराना चाहा और विधायक आमजन के साथ विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे जहां ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से तहसीलदार को मौके पर बुलाया तो तहसीलदार ने आने से मना कर दिया जिसके बाद किसान एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर दिया। समस्या सुनने तहसीलदार संजय दुबे नहीं पहुंचे तो विघुत विभाग अधिकारी कार्यपालक अभियंता लोकेश साहू एवं जे ई रामकिशोर द्विवेदी देवरी ग्रामीण विघुत मंडल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर समस्या सुनने पहुंचे तो राम किशोर द्विवेदी जेब में हाथ डाले बात कर रहा था इसी को लेकर विधायक ने जमकर फटकार लगा डाली और वहां से भगा दिया।

10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेने आने से तहसीलदार के मना करने पर कांग्रेसी विधायक ने किया धरना प्रदर्शन, कांग्रेसी विधायक हर्ष यादव ने जे.ई. को लगाई जमकर फटकार | New India Times

वहीं विधायक ने बोला ज्ञापन लेने यही आओगे तो ज्ञापन देंगे वरना स्वयं राजपाल को हम भेज देंगे। तहसीलदार घटनास्थल पहुंचे ज्ञापन लेने लेकिन विधायक बैठे रहे। ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुरु ने ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई आनन-फानन में विद्युत मंडल के अधिकारी एवं तहसीलदार संजय दुबे एवं थाना प्रभारी उमा सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन विधायक हर्ष यादव अधिकारियों के रवैये से खासे नाराज नजर आए।विधायक हर्ष यादव का कहना था कि जब आप लोगों का मुझसे ऐसा बर्ताव है तो आमजन की क्या स्थिति होती विधायक हर्ष यादव शिवराज सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को आड़े हाथों लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article