भोपाल पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: किराए से कमरा लेने के लिए कभी भी ऑनलाइन गूगल पर सर्च न करें नंबर | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मिडिया के विभिन्न साइटों पर मकान किराए पर देने का विज्ञापन डालकर सायबर ठगों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में भोपाल पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि कभी भी ऑनलाईन किराए से कमरा लेने के लिए गूगल पर नम्बर सर्च न करें। भोपाल पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि सायबर ठगों द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं विभिन्न साइटों पर मकान किराए पर देने का विज्ञापन डाला जाता है। जब किसी को ज़रूरत होती है तो वह दिए गए नंबर पर कॉल कर संपर्क करता है । इस के बाद ठगों द्वाराकमरा देने के नाम पर एडवांस राशि एवं तरह तरह के चार्जेस बता कर विभिन्न किस्तों में मोटी रकम ऐंठ कर लोगों को ठगी का शिकार बना लिया जाता है। भोपाल पुलिस ने कहा है कि सोशल मिडिया पर दिए गए विज्ञापन की सत्यता की जांच करलें।किसी भी अननॉन बेवसाईट से कोई एप्पलीकेशन डाउनलोड न करें।
कभी भी किसी के साथ अपना ओपीट/सीवीवी/पासवर्ड/पिन आदि शेयर न करें।
ऑनलाईन अथवा फोन पर दिये गये लुभावने ऑफर के लालच में न पड़े ।किसी ऑनलाईन लिंक पर क्लिक न करें ।कैश बैक या कैश रिवॉर्ड के नाम पर प्राप्त मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल न करें जानकारी के लिए अपने बैंक में जाकर जानकारी प्राप्त करें। सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article