गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

नेशनल मेडिकल कमीशन की छह टीम ने मेडिकल कॉलेज दतिया में एमबीबीएस की और पांच विभागों मेडिसिन, सर्जरी, निश्चेतना विभाग, स्त्री और प्रसूति रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग में एमडी/एमएस की मान्यता के लिए औचक निरीक्षण किया। नेशनल मेडिकल कमीशन की टीमें देर रात तक रुकी और मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं और उपलब्ध चिकित्सकों का ब्योरा लिया।
डीन डॉ दिनेश उदेनिया ने बताया कि हमें बीस एमडी/एमएस सीटें क्लिनिकल विभागों में मिलने की पूरी उम्मीद है जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं जो मेडिकल कॉलेज संबद्ध अस्पताल दे रहा है उसमें उत्तरोत्तर उन्नति होगी।
मेडिसिन में पांच एमडी सीट्स, सर्जरी विभाग में पांच एमएस सीट्स, निश्चेतना विभाग में चार एमडी सीट्स, स्त्री और प्रसूति रोग विभाग में तीन एमएस सीट्स और नेत्र रोग विभाग में तीन एमएस सीट्स मिलने की उम्मीद है।
उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ हेमंत जैन ने दी है।
