अतिश दीपंकर, भागलपुर ( बिहार ), NIT;
जिले के कहलगांव एनटीपीसी गेट नंबर 1 के पास लगमा गाॅव जाने वाली कच्ची रास्ते के एक खंडहर भवन के पास छापा मार कर पुलिस ने बडी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसर कहलगांव के पास खंडहर भवन में अवैध शराब बेचने की सूचना पुलिस को मिली थी, जहाँ पुलिस ने छापामारी कर 65 पाउच देशी शराब, 12 क्वार्टर ओल्ड मोक आदि बरामद की और साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार भी की है। इस छापेमारी में कहलगांव एएसडीओपी, एस आई सहित कई पुलिस वाले शामिल थे। पकड़े गये लोगों के नाम पप्पू यादव, प्रीतम यादव ,आनंदी यादव है।
