कलेक्टर द्वारा झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षा, पेयजल और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति का लिया जायज़ा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षा, पेयजल और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति का लिया जायज़ा | New India Times

झाबुआ जिला कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जनपद पंचायत क्षेत्र झाबुआ में पेयजल शिक्षा और आई स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की प्रगति का जायजा लिया एवं संबंधित रूबरू चर्चा की, प्रथम शासकीय प्राथमिक शाला मिण्डल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

डीएम श्रीमती सिंह द्वारा छात्रों से रूबरू चर्चा कर विषयवार प्रश्न पुछे गये साथ ही मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

शिक्षकों से शिक्षा की गतिविधियों की जानकारी से अवगत हुऐ, शिक्षकों की उपस्थिति पंजी एवं स्टाफ की उपस्थिति का रजिस्टर का निरीक्षण किया।

ग्रामपंचायत मिण्डल में आयुषमान कार्ड बनाने की प्रगति से असंतोष व्यक्त किया, एवं आयुषमान कार्ड बनाने की गति प्रदान करने के निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत मिण्डल में जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही करने पर कार्यवाही के निर्देश दिये, ग्राम पंचायत मिण्डल की आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन एवं गतिविधियों का अवलोकन किया।

कलेक्टर द्वारा झाबुआ जनपद पंचायत क्षेत्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षा, पेयजल और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति का लिया जायज़ा | New India Times

बच्चों को दिये जा रहे पोषण आहार का निरीक्षण किया।

ग्राम पंचायत गोपालपुरा के सार्वजनिक कूएं के पानी को सिंचाई हेतु नहीं दिये जाने के निर्देश दिये।

ग्राम गोपालपुरा में पटवारी से चर्चा एवं भू-राजस्व की स्थिति बटवारा नामांतरण के संबंध में चर्चा की। शासकीय बालिका प्रायमरी आश्रम शाला इंग्लिश माध्यम में बच्चों से रूबरू चर्चा की, शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षिकों से चर्चा एवं सम्पूर्ण शाला भवन आदि का निरीक्षण किया।

आंगनवाडी केन्द्र गोपालपुरा का निरीक्षण यहा पर जल जीवन मिशन के कार्यो का अवलोकन ग्राम पंचायत गोपालपुरा में आयुषमान कार्ड वितरण एवं नवीन बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। कार्यो के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया।

यहां पर उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर स्टाॅक रजिस्टर का अवलोकन किया।

इसके पश्चात् ग्राम पंचायत कयडावद में हायर सेकेंड्री स्कूल कयडावद एवं कस्तुरबा बालिका आश्रम कयडावद का संघन निरीक्षण किया एवं कार्य के प्रति लापरवाही पर कस्तुरबा बालिका आश्रम के अधीक्षक के प्रति असंतोष व्यक्त किया।

यहां पर पेयजल की व्यवस्था करने के लिये तत्काल पी.एच.ई को निर्देश दिये एवं बिजली व्यवस्था ठीक करने जिसमें वालटेज की मुख्य समस्या होने पर तत्काल ई विद्युत विभाग को निर्देश दिये।
प्राथमिक विद्यालय कुण्डला का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां बच्चो से रूबरू चर्चा की यहां जल जीवन मिशन के कार्यो के प्रति असंतोष व्यक्त किया एवं तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये, साथ यहां उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन किया इसके पश्चात् शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुण्डला का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं यहां पर मीड डे मिल के संबंध में छात्र छात्राओं से रूबरू चर्चा की एवं व्यवस्था के लिये प्राचार्य को निर्देश दिये।

इस दौरान एसडीएम राजस्व झाबुआ सुनिल कुमार झा, सी.ई.ओ जनपद पंचायत अर्पित गुप्ता, तहसीलदार झाबुआ आशीष राठौर, श्रीमती वर्षा चौहान डावर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल, उपयंत्री पीएचई डी के शुक्ला ,आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.