मेघनगर में आनंद उत्सव महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में आनंद उत्सव महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

शासन के आदेशानुसार मेघनगर नगर परिषद द्वारा आनंद उत्सव के तहत तीन दिवसीय आनंद उत्सव महोत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार, पार्षद अजय डामोर, पूनमचंद वसुनिया, सीएमओ नगर परिषद राहुल सिंह वर्मा, उपयंत्री गणावा स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत की उपस्थिति में मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर फूलों की माला पहना कर आनंद उत्सव की शुरुआत की गई।

पहले दिन नगर परिषद स्वच्छता अभियान के तहत बड़े तालाब में सफाई का कार्य नगर परिषद के स्वच्छता मित्र एवं ग्राम वासियों ने मिलकर किया तत्पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कन्या माध्यमिक विद्यालय मेघनगर की छात्राओं ने सहभागिता की तथा विनोद पाल एवं स्टॉप कन्या माध्यमिक विद्यालय मेघनगर द्वारा चित्र प्रतियोगिता के लिए सराहनीय कार्य किया गया।

मेघनगर में आनंद उत्सव महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद कमलेश मचार ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप आनंद उत्सव के तहत कई प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा जो कि छात्रों के विकास के लिए जरूरी है।

उपस्थित छात्र छात्राओं को एवं नगर वासियों को खेलकूद में भाग लेने के लिए निवेदन किया सभी बड़े उत्साह से आनंद उत्सव में भाग ले कार्यक्रम में उपस्थित तेजा डामोर खेल प्रशिक्षक बालक उत्कृष्ट जोसेफ मावी खेल प्रशिक्षक कन्या माध्यमिक विद्यालय मेघनगर ने बताया कल रस्सा  खिच  खो खो नींबू रेस चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिता होगी उसमें 10 वर्ष से 20 वर्ष एवं 20 वर्ष से 50 वर्ष के आयु के लोग भी भाग ले सकते हैं कार्यक्रम का संचालन सोहन रावत स्वच्छता निरीक्षक ने किया, आभार सीएमओ नगर परिषद राहुल सिंह वर्मा ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.