जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कंचन कुमारी गुप्ता का अरवल टीम बिहार ने किया भव्य स्वागत | New India Times

Edited by B.S. Rajpurohit; पटना, NIT;​जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कंचन कुमारी गुप्ता का अरवल टीम बिहार ने किया भव्य स्वागत | New India Timesबिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के साथ सशक्त सरकार पुनः बनने पर लगातार बधाइयों का तांता अब भी जारी है। आज जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय में अरवल बिहार की टीम ने जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कंचन कुमारी गुप्ता का भव्य स्वागत किया। श्रीमती कंचन गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जदयू महिला प्रकोष्ठ की बढ़ती टीम और सशक्त कार्यो की बधाई जदयू अरवल टीम ने दी ।

 इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव श्रीमती माधुरी कुमारी, पटना महानगर अध्यक्षा श्रीमती मधु कुमारी के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती कंचन कुमारी ने कहा कि बिहार प्रदेश की सशक्त सरकार नितीश जी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ बिहार को आगे बढ़ा रही है और हम सब का कर्तव्य है की हम सब मिलकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं , जिसमें आप सब का साथ और समर्पण जरुरी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article