श्रीमती इंदु कमलेश कुवाड़ अध्यक्ष व अभिषेक मेहता जैन सोश्यल ग्रुप के बने सचिव: ईष्ट मित्रों ने दी बधाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

श्रीमती इंदु कमलेश कुवाड़ अध्यक्ष व अभिषेक मेहता जैन सोश्यल ग्रुप के बने सचिव: ईष्ट मित्रों ने दी बधाई | New India Times

सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों के लिए अंचल में प्रसिद्ध जैन सोश्यल ग्रुप की साधारण सभा का आयोजन निजी स्थान पर हुआ। अध्यक्ष महावीर गादिया के नेतृत्व में आयोजित सभा का शुभारंभ महामंत्र नवकार के जाप से किया गया।

श्रीमती इंदु कमलेश कुवाड़ अध्यक्ष व अभिषेक मेहता जैन सोश्यल ग्रुप के बने सचिव: ईष्ट मित्रों ने दी बधाई | New India Times

जानकारी देते हुए संस्थापक अध्यक्ष हेमन्त श्रीमाल एवं पूर्वाध्यक्ष ललित कांकरिया के मार्ग दर्शन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वानुमति से श्रीमती इंदु कमलेश कुवाड़ को अध्यक्ष व अभिषेक मेहता को सचिव पद पर नियुक्त किया गया वही अक्षय जैन (झांसी वाले) को कोषाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्य कार्यकारणी का गठन भी शीघ्र किया जाएगा। निवृतमान अध्यक्ष महावीर गादिया व सचिव अमित शाहजी ने अपने अपने कार्यकाल में सहयोग देने के लिए सभी के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए नवीन कार्यकारिणी को बधाई दी। इस अवसर पर निवृतमान अध्यक्ष सचिव द्वारा उनके कार्यकाल में सराहनीय आयोजन के लिए सदस्यों ने शाल, माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप के अन्य सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.