अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर भास्कर शर्मा वर्ल्ड टाप लीडर अवार्ड से नवाजे गए हैं। डॉक्टर भास्कर शर्मा को यह अवॉर्ड 29 दिसंबर 2022 को आयरलैंड के प्रो.डॉ. सर एस.जोसेफ ने डॉक्टर भास्कर शर्मा को वर्ल्ड टाप लीडर अवार्ड का प्रमाण पत्र, मेडल दिया है। यह अवॉर्ड द जर्नल ऑफ वर्ल्ड रॉयल सोसायटी आयरलैंड द्वारा दिया गया है। पूर्व में डॉक्टर भास्कर शर्मा को स्टार ऑफ होमियोपैथी लंदन, प्रेसिडेंशियल यूथ फिटनेस अवार्ड्स अमेरिका, डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आईकॉन पर्सनालिटी अवार्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न, चिकित्सा रत्न सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। सम्मान पाने की खुशी में डॉ महेंद्र शुक्ला, डॉक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ अजीत, डॉ. अफजल हुसैन, डॉ एम शर्मा, डॉक्टर मनमोहन शुक्ला, डॉ शिवानंद तिवारी, डॉक्टर सोनपा विश्वकर्मा, डॉक्टर सोफिया इदरीसी, डॉक्टर तसौवर खान, डॉ राजकुमार शर्मा, बिलाल अहमद, कृष्ण कुमार पाठक, शिल्पा शर्मा, शीतल शर्मा, गणेश विश्वकर्मा, महेश मौर्या, कृष्णलाल यादव, संजय त्रिपाठी प्रदीप कश्यप, अब्दुल सफात, राहुल प्रजापति देवेश मौर्य, वीरेंद्र प्रजापति, रामजस कनोजिया आदि लोगों ने बधाईयां दी हैं।
