नववर्ष पर जगह-जगह पुलिस की होगी तैनाती, गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र: थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नववर्ष पर जगह-जगह पुलिस की होगी तैनाती, गुंडे-बदमाशों पर पुलिस की रहेगी पैनी नज़र: थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा | New India Times

थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा चौक चौराहों पर पुलिस तैनात किया जाएगा साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त गुंडे और बदमाशों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं जिससे कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। थाना प्रभारी ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे स्वयं के साथ-साथ दूसरे भी परेशानियों में मुब्तिला हों, नव वर्ष की सभी कार्य योजना एवं कार्यक्रम उचित तरीके से उत्साह के साथ मनाएं। होटल ढाबे सहित विभिन्न जगहों पर पुलिस द्वारा निरंतर ही नव वर्ष को ध्यान में रखते हुए भ्रमण कर तलाशी भी होटलों की ली जा रही है जिससे कि शहर में सुख शांति बनी रहे। जनवरी को पुलिस द्वारा पर्यटक स्थल सहित ऐसी जगह जहां लोग पिकनिक या उत्सव मनाने जाते हैं वहां पर भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.