राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी के बिजौरा में बन रही सड़क में हुए घटिया निर्माण का वीडियो कुछ दिन पहले एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया था जो बेहद वायरल हुआ। जिसे क्षेत्रीय विधायक ने भी संज्ञान में लिया। वही स्थानीय पत्रकार राकेश यादव ने भी समाचार प्रकाशित किया।

वीडियो वायरल होने से बौखलाए सड़क ठेकेदार अजय जैन पारस और एसडीओ ने युवक व स्थानीय पत्रकार राकेश यादव को धमकी दे डाली और झूठे केस में फंसाने के साथ गाली गलौच कर दी।

युवक व स्थानीय पत्रकार राकेश यादव ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिस पर ठेकेदार अजय जैन पारस के विरूद्ध मामला दर्ज हुआ है।
दरअसल मामला बिजौरा में बनने वाली सड़क का है जिसे वहीं के रहने वाले युवक विक्रम सूर्यवंशी ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो में युवक सडक को हाथों से उधेड़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ठेकेदार अजय जैन पारस द्वारा रातोरात सड़क को फिर से बनाया गया और वीडियो वायरल करने वालों को फोन पर धमकी देने का भी काम किया।
