अप्राकृतिक संबंध और पत्नी को ब्लेड से घायल करने वाले पति को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंज/लखनऊ (यूपी), NIT:

अप्राकृतिक संबंध और पत्नी को ब्लेड से घायल करने वाले पति को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे | New India Times

यूपी के लखनऊ में एक द‍िल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मोहनलालगंज इलाके में हुई दुस्साहसिक घटना में बच्‍चा न होने पर एक पत‍ि के स‍िर पर ऐसा खून सवार हुआ क‍ि उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कई वार कर घायल कर द‍िया। शादी के छह साल बीत जाने के बाद भी बच्चा नहीं हुआ तो एक महिला का पति हैवान बन गया। उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कई वार किए। इसके बाद पत्नी को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ जानलेवा हमला, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन माह पूर्व पीट कर पत्‍नी को घर से न‍िकाला था बाहर। मोहनलालगंज इलाके में रहने वाले एक युवक का विवाह छह साल पहले हुआ था। शादी के बाद से उसकी पत्नी को कोई संतान नहीं हुई। महिला के भाई का आरोप है कि संतान न होने के कारण आए दिन बहनोई और उसके घरवाले बहन के साथ मारपीट करते रहते थे। तीन माह पूर्व उन्होंने बहन को मारपीट कर भगा दिया था। उसके बाद से बहन मायके में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से समझौते की बात चल रही थी। सोमवार को समझौते के बाद बहनोई बहन को विदा कराकर ले गए। देर रात बहनोई ने बहन के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से ताबड़तोड़ कई वार किए पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुल‍िस कर रही है तलाश। बहन चीख पुकार करती रही पर उसके ससुराल वाले कोई कमरे में नहीं पहुंचे। इस बीच बहनोई फरार हो गया। बहन ने किसी तरह फोन कर सूचना दी। महिला के भाई ने बताया कि सूचना मिलते ही वह और उसके घर वाले पहुंचे। बहन को क्षेत्र स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर देख उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज कुलदीप दुबे ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अप्राकृतिक दुराचारी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल , बीते दिन मंगलवार आरोपी रविन्द्र कुमार, शिवढ़रा गाँव निवासी अपनी पत्नी से अप्राकृतिक दुराचार का प्रयास किया, पत्नी के विरोध करने पर गुप्तांगों पर ब्लेड से वॉर कर घायल कर आरोपी पति फरार हो गया था। पीड़िता के भाई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।क्षबुधवार को मुखबिर की सूचना पर को पुलिस ने रविन्द्र को उदवत खेड़ा मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नाम पता अभियुक्त: रविंद्र कुमार त्रिलोकी दास निवासी ग्राम जनपद लखनऊ उम्र करीब 27 वषग

अपराधिक इतिहास

मु0अ0सां0 610/2022 धारा 377/307 भादवि थाना मोहनललगांज लखनऊ

  1. मु0अ0सां0 256/2022 धारा 498ए/323/504/506 भादवि थाना मोहनललगांज लखनऊ
  2. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-1. उ0दन0 श्री कृष्णपाल सिंह
  3. क 0 7121 मो0 अकबर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.