मोहनलाल लोढ़ा की स्मृति में 41 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मोहनलाल लोढ़ा की स्मृति में 41 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट | New India Times

थांदला स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लायंस क्लब के पूर्वाध्यक्ष समाजसेवी मोहनलाल लोढ़ा की स्मृति में उनके शोक निवारण कार्यक्रम में मेघनगर रोटरी क्लब अपना के माध्यम से ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया।

मोहनलाल लोढ़ा की स्मृति में 41 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट | New India Times

उक्त जानकारी देते हुए ब्लड डोनेशन चेयर पर्सन राजेश भण्डारी व समाजसेवी पवन नाहर ने बताया कि परिजनों की स्मृति में सेवा कार्य किये जाना नेक काम है उसी तारतम्य में ब्लड डोनेशन कैम्प में मोहनलाल लोढ़ा की सेवाओं को याद करते हुए 41 सदस्यों ने अपना रक्त दान किया जिन्हें रोटरी क्लब अपना मेघनगर व मोहनलाल लोढ़ा परिवार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

आयोजन में रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष डॉ हितेंश खतेडिया, मांगीलाल नायक, सुमित जैन, आदि सदस्य उपस्थित रहे वही बायो कैमिस्ट वीरेंद्र सिसोदिया, लेब टेक्नीशियन जेपी राठौड़ व विनय हिहोर ने अपनी सेवाएं प्रदान की सभी रक्तवीरों को जयंतीलाल लोढ़ा, माणकलाल लोढ़ा, रजनीकांत लोढ़ा आदि लोढ़ा परिवार ने आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.