अज्ञात वाहन की टक्कर से 5वीं के छात्र की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

अज्ञात वाहन की टक्कर से 5वीं के छात्र की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा | New India Times

खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसेनाबाद में स्कूल से घर आ रहे 5वीं की छात्र की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर हुसेनाबाद में सोमवार को स्कूल से घर लौटने के दौरान छात्र अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 5वीं का छात्र था। खीरों थाना के मुड़ियन खेड़ा मजरे हरदी निवासी अंश कुमार (12) पुत्र राजेश कुमार 5वीं का छात्र था। खीरों कस्बा स्थित प्राइवेट विद्यालय में वह पड़ता था। सोमवार को वह स्कूल गया था। दोपहर लगभग 1 बजे छुट्टी होने पर वह साईकिल से घर लौट रहा था, जैसे ही छात्र शिवपुर हुसेनाबाद पहुंचा तभी खीरों की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची खीरों थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो बहन एक भाई में सबसे छोटा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.