विधायक अनील पाटिल ने किया कॉटन किंग का शुभारंभ | New India Times

नरेंद्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

विधायक अनील पाटिल ने किया कॉटन किंग का शुभारंभ | New India Times

विधायक तथा NCP प्रदेश सदस्य अनील पाटिल ने अपने गृह निर्वाचन शहर अमलनेर में Cotton King के नए शोरूम का शुभारंभ किया। पाटिल ने Cotton king परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दालन से शहर के वाणिज्य विषयक विकास में योगदान मिलने वाला है। मौके पर जामनेर के पूर्व लोकनियुक्त नगराध्यक्ष पारस ललवाणी, एडवोकेट ललिता पाटिल, अल्केश लालवाणी, कल्पेश ललवाणी, रजत ललवाणी, कॉटन किंग के संचालक कौशिक मराठे, गोविंद मुंदडा, घेवरचंद कोठारी आदि मान्यवर मौजूद रहे। विदित हो कि उक्त रेडीमेड कपड़ा उद्योग की ब्रांचेस का विस्तार कर कई युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाला ललवाणी परिवार जामनेर निवासी है।

आखिर कब बनेगा टेक्सटाइल पार्क???

कपास से उम्दा दर्जे का कपड़ा बनाने के तमाम प्रक्रिया उद्योग पश्चिमी महाराष्ट्र और गुजरात में बरसों से वहाँ की अर्थव्यवस्था को ताकत देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले में ठीक इसी प्रकार के टेक्सटाइल पार्क के निर्माण को लेकर 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उपस्थिति में कपास परिषद का भव्य आयोजन किया गया था लेकिन इस आयोजन से जिले को टेक्सटाइल पार्क तो नहीं मिला पर उसके बदले में जलगांव-औरंगाबाद फोर लेन स्टेट हाइवे मिल गया जो आज बनकर तैयार है। 2014 में देवेंद्र फडणवीस की मजबूत सरकार में जामनेर को कैबिनेट मंत्री पद तो मिला लेकिन तब से लेकर अब तक न जलगांव न जामनेर कहीं भी टेक्सटाइल पार्क नहीं बन सका है। जलगांव में MIDC का विकास ठीक ठाक हुआ है पर आज तक जामनेर तहसिल में रोजगार का एक भी बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है, कारखाना नही है, रोजगार का जो कुछ सृजन होता है वो कृषी एवं उसपर आधारित जिनिंग प्रेसिंग सेक्टर पर निर्धारित है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.