बुरहानपुर मीडिया क्लब में 20 से अधिक पत्रकारों की हुई नियुक्ति, बुरहानपुर में जल्द होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकारों का सम्मेलन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर मीडिया क्लब में 20 से अधिक पत्रकारों की हुई नियुक्ति, बुरहानपुर में जल्द होगा प्रदेश स्तरीय पत्रकारों का सम्मेलन | New India Times

बुरहानपुर मीडिया क्लब (बी एम सी) की एक बैठक (मीटिंग) मंडी बाजार स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। तत्पश्चात नवीन पदों पर 20 से अधिक पत्रकारों की नियुक्तियां की गई। मीटिंग में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए बुरहानपुर मीडिया क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया जल्द ही पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकार शामिल होंगे। और उक्त होने वाले कार्यक्रम में आने के लिए हम लोग मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रीयो को भी निमंत्रण देंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन करने का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनके सर्वांगीण विकास और उनको सम्मान करना है। श्री जंगाले ने बताया कि उक्त प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जनभागीदारी से ही होना संभव है, इसलिए जो कोई भी व्यक्ति अपना आर्थिक सहयोग कार्यक्रम में देता है उसको हम मीडिया पार्टनर के रूप में अपने साथ सम्मिलित कर उसका प्रचार प्रसार अखबार, बेनर, टीवी स्क्रीन, व अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी करेंगे। इस दौरान नवागत उपाध्यक्ष तौकीर आलम ने अपनी कार को संगठन को उपयोग करने हेतु निशुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन की जो भी सामाजिक गतिविधियां होती है उसमें वह अपनी चार पहिया वाहन को निशुल्क संगठन को उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान संरक्षक नितिन इंगले, राकेश चौकसे, संजयसिंह शिंदे, बहादारपुर ब्लाक अध्यक्ष विनोद लौंडे ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष एजाज खान, उपाध्यक्ष तौक़ीर आलम, सह सचिव वाजिद खान सह सचिव अजय संखपाल, प्रचार सचिव मो. राशिद, महामंत्री साजिद खान, महामंत्री जमील खान, शाहपुर ब्लाक अध्यक्ष गणेश सिंह गेहलोद, धुलकोट ब्लाक अध्यक्ष दिलीप बामनिया, सदस्यों में मो. इरफान, शकील खान साजिद खान सहित 20 से अधिक पत्रकारों की नियुक्ती की गई। नियुक्ति पर नवागत पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.